फतेहपुर: करंट की चपेट में आने से संविदा लाइनमैन की मौत, विधायक ने परिजनों को दी सांत्वना

उप्र के फतेहपुर जनपद में करंट की चपेट में आने से संविदा लाइनमैन की मौत होने की खबर सामने आ रही है। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।

फतेहपुर: करंट की चपेट में आने से संविदा लाइनमैन की मौत, विधायक ने परिजनों को दी सांत्वना
Published By- Diwaker Mishra

फतेहपुर से भीमशंकर की रिपोर्ट

फतेहपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के फतेहपुर जनपद में करंट की चपेट में आने से संविदा लाइनमैन की मौत होने की खबर सामने आ रही है। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।

मिली जानकारी के अनुसार विद्युत लाइन ठीक करते समय लाइनमैन अचानक करंट की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। यह घटना कल्यानपुर थाना क्षेत्र के वानी इंटरनेशन स्कूल के समीप की है।

हादसे के बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। मौके पर बिन्दकी विधायक जय कुमार जैकी ने पहुंच कर परिजनों को सांत्वना दी।