लालू परिवार की बढीं मुश्किलें, IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में आरोप तय; 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़ गई हैं। IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटे तेजस्वी यादव समेत 9 के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं।

लालू परिवार की बढीं मुश्किलें, IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में आरोप तय; 7 आरोपी बरी
Published By- Diwaker Mishra

नई दिल्ली/जनमत न्यूज़। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़ गई हैं। IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटे तेजस्वी यादव समेत 9 के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं।

उन पर मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट की धारा 3 और 4 के तहत चार्ज फ्रेम किए गए हैं। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने इस केस में अन्य 7 आरोपियों को बरी कर दिया है। मामले की अगली सुनवाई अक्टूबर में होगी।

यह मामला लालू यादव के यूपीए सरकार में रेल मंत्री रहने के दौरान का है। आरोप है के लालू के कार्यकाल में आईआरसीटीसी के दो होटलों के संचालन का ठेका एक निजी कंपनी को दिया गया था।

इसमें कथित अनियिमतताओं का आरोप लगा। इसके आपराधिक पहलू की जांच सीबीआई कर रही है। वहीं, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले का केस चलाया।

सीबीआई केस में भी तय हो चुके हैं आरोप

इससे पहले 13 अक्टूबर 2025 को सीबीआई स्पेशल कोर्ट ने लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव समेत 1 अन्य आरोपियों पर आरोप तय किए थे। अदालत ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत आरोप तय किए थे।

अदालत का कहना है कि लालू की देखरेख में रेलवे अधिकारियों ने रांची और पुरी में आईआरसीटीसी के होटल लीज देने के लिए टेंडर में हेर-फेर की गई थी।