मुजफ्फरनगर: शिकायत मिलते ही एक्टिव हुआ विद्युत विभाग, EE ने मौके पर पहुंचकर कराया समस्या का समाधान
उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद में विद्युत विभाग की सक्रियता एक बार फिर सामने आई। Executive Engineer COMM-2 नगरीय विद्युत वितरण खंड कुलदीप कुमार ने पीड़ित उपभोक्ताओं की शिकायत का तत्काल संज्ञान लेते हुए मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।
मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट
मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद में विद्युत विभाग की सक्रियता एक बार फिर सामने आई। Executive Engineer COMM-2 नगरीय विद्युत वितरण खंड कुलदीप कुमार ने पीड़ित उपभोक्ताओं की शिकायत का तत्काल संज्ञान लेते हुए मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।
शिकायत की गंभीरता को देखते हुए Executive Engineer (EE) कुलदीप कुमार ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और मौके पर ही उपभोक्ताओं की समस्या का तत्काल निस्तारण कराया।
समस्या का समाधान होने के बाद पीड़ित उपभोक्ताओं ने विद्युत विभाग की कार्रवाई पर संतोष व्यक्त किया। उपभोक्ताओं का कहना रहा कि शिकायत पर विभाग द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए उनकी समस्या का समाधान कराया गया, जिसके बाद वे विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली से पूरी तरह संतुष्ट दिखाई दिए।
विद्युत विभाग की इस त्वरित कार्रवाई से एक बार फिर यह संदेश गया कि उपभोक्ताओं की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचकर समस्याओं का समाधान कराने के लिए सक्रिय हैं।



