मिर्जापुर: पीड़ित परिवार से मिले कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल, हर संभव सहायता का दिया आश्वासन
उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल मिर्जापुर जनपद के अहरौरा थाना क्षेत्र के कुदारन गाँव में पहुंच कर पीड़ित परिवार से मिलकर सहायता दिलाने की बात कही है।
मिर्जापुर से आनन्द तिवारी की रिपोर्ट
मिर्जापुर/जनमत न्यूज़। उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल मिर्जापुर जनपद के अहरौरा थाना क्षेत्र के कुदारन गाँव में पहुंच कर पीड़ित परिवार से मिलकर सहायता दिलाने की बात कही है।
आपको बता दें कि पिछले 16 जुलाई को कुदारन में घर पर अनियंत्रित ट्रक चढ़ने से घर में सो रहे एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी, और दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
जिनका वाराणसी के ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। कैबिनेट मंत्री के द्वारा परिवार से मिलकर घटना की जानकारी प्राप्त किया गया और हर संभव सहयोग तथा सहायता का आश्वासन दिया गया।
कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल से मृतक परिवार के सदस्य जयकुमार ने बताया अभी तक किसी भी प्रकार की कोई आर्थिक सहायता नहीं मिली है।
सुनील शर्मा और सुहानी का इलाज ट्रामा सेन्टर वाराणसी में चल रहा है वहां प्रतिदिन पैसा लग रहा है जिसके कारण परिवार परेशान हैं। इस पर कैबिनेट मंत्री जी ने टेलीफोन से कुछ अधिकारियों से बात कर पीड़ित परिवार का सहायता करने के लिए निर्देशित किये।
परिवार के लोगों को आश्वस्त किया कि जो भी सरकारी सहायता होगी परिवार के लोगों को मिलेगी और जो भी घटना में दोषी होगा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मौके पर पीड़ित परिवार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


