बहराइच के स्टीलगंज तालाब के सुंदरीकरण की कवायद तेज, राह में रोड़ा बने अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

उप्र के बहराइच शहर के ऐतिहासिक स्टीलगंज तालाब के सुंदरीकरण की कवायद अब तेज हो गई है। तालाब के आसपास दुकानदारों द्वारा दुकानों के आगे किए गए कथित अवैध कब्जे को हटाने के लिए प्रशासन ने आज बड़ी कार्रवाई की।

बहराइच के स्टीलगंज तालाब के सुंदरीकरण की कवायद तेज, राह में रोड़ा बने अतिक्रमण पर चला बुलडोजर
Published By- Diwaker Mishra

बहराइच से रिजवान खान की रिपोर्ट

बहराइच/जनमत न्यूज़। उप्र के बहराइच शहर के ऐतिहासिक स्टीलगंज तालाब के सुंदरीकरण की कवायद अब तेज हो गई है। तालाब के आसपास दुकानदारों द्वारा दुकानों के आगे किए गए कथित अवैध कब्जे को हटाने के लिए प्रशासन ने आज बड़ी कार्रवाई की।

प्रशासन की ओर से दुकानदारों को पहले कई बार समझाया गया था कि तालाब का सुंदरीकरण प्रस्तावित है और दुकानों के आगे किए गए अतिक्रमण की वजह से निर्माण कार्य में बाधा आ रही है। दुकानदारों को आज दोपहर 12 बजे तक अपने स्तर से अतिक्रमण हटाने का समय दिया गया था।

निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद प्रशासन ने बुलडोजर की कार्रवाई शुरू कर दी और तालाब के आसपास किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। बताया जा रहा है कि करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से स्टीलगंज तालाब का सुंदरीकरण कराया जाना है।

प्रशासन का प्रयास है कि अतिक्रमण हटने के बाद सुंदरीकरण का काम जल्द से जल्द शुरू कराया जा सके। कार्रवाई के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट, अधिकारी और पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद अब स्टीलगंज तालाब के कायाकल्प और सुंदरीकरण का रास्ता साफ होने की उम्मीद है।