पीलीभीत में किसानों पर दोहरी आफत, नहर कटने से डूबी फसल को मूसलाधार बारिश ने किया चौपट
उप्र के पीलीभीत जनपद के बिलसंडा क्षेत्र के गांव बड़ेपुरा मरौरी में किसानों पर आफत टूट पड़ी है। पहले नहर कटने से खेतों में पानी भर गया था जिससे फसल जलमग्न हो गई थी, अब लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने रही-सही फसल भी पूरी तरह चौपट कर दी है।
पीलीभीत से प्रेम पाठक की रिपोर्ट
पीलीभीत/जनमत न्यूज़। उप्र के पीलीभीत जनपद के बिलसंडा क्षेत्र के गांव बड़ेपुरा मरौरी में किसानों पर आफत टूट पड़ी है। पहले नहर कटने से खेतों में पानी भर गया था जिससे फसल जलमग्न हो गई थी, अब लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने रही-सही फसल भी पूरी तरह चौपट कर दी है।
गांव में कई कच्चे घरों की दीवारें भी गिर गई हैं और चारों तरफ जल ही जल देखा जा रहा है। अगर देखा जाए तो बिलसंडा क्षेत्र के ऐसे कई गांव हैं जहां फसल बर्बाद हो गई है। जिसमें सिसैया साहब, बेहटा, नवदिया, बड़ेपुरा, मरौरी मुख्य हैं।
फसल देखकर रो पड़े किसान
सिसैया साहब, बेहटा, नवदिया, बड़ेपुरा मरौरी समेत कई गांवों में किसान अपनी बर्बाद फसलों को देखकर रोते नजर आए। किसानों का कहना है कि धान की फसल पूरी तरह पानी में डूब चुकी है और अब खाने तक के लाले पड़ने वाले हैं। किसानों ने प्रशासन से सर्वे कराकर मुआवजे की मांग की है।



