औरैया: अखिलेश यादव की हिरासत को लेकर सपा में भारी आक्रोश, भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को दिल्ली में हिरासत में लिए जाने की खबर के बाद उप्र के औरैया जनपद में सपाइयों में भारी आक्रोश देखने को मिला।
औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट
औरैया/जनमत न्यूज़। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को दिल्ली में हिरासत में लिए जाने की खबर के बाद उप्र के औरैया जनपद में सपाइयों में भारी आक्रोश देखने को मिला।
अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में औरैया सदर तहसील परिसर में सैकड़ों सपाइयों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई।
बाद में एसडीएम सदर ब्रह्मानंद सिंह कठेरिया ने नेताओं से की वार्ता। सपा ने एक्स पर पोस्ट कर बताया- अखिलेश यादव को दिल्ली पुलिस ने रिहा किया। सपा ने सभी कार्यकर्ताओं से धरना-प्रदर्शन समाप्त करने की अपील की। छात्रों के हक की लड़ाई जारी रखने का पार्टी ने किया ऐलान।


