अलीगढ़ के खैर में 510 किलो का टायर फ्लिप, कुलदीप ठाकुर का दमदार प्रदर्शन; वीडियो वायरल

उप्र के अलीगढ़ जनपद के खैर कस्बे में 510 किलो का टायर फ्लिप हुआ, जिसमें कुलदीप ठाकुर का दमदार प्रदर्शन देखने को मिला है। इस टायर फ्लिप वीडियो वायरल हो रहा है।

अलीगढ़ के खैर में 510 किलो का टायर फ्लिप, कुलदीप ठाकुर का दमदार प्रदर्शन; वीडियो वायरल
Published By- Diwaker Mishra

अलीगढ़ से अजय कुमार की रिपोर्ट

अलीगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के अलीगढ़ जनपद के खैर कस्बे में 510 किलो का टायर फ्लिप हुआ, जिसमें कुलदीप ठाकुर का दमदार प्रदर्शन देखने को मिला है। इस टायर फ्लिप वीडियो वायरल हो रहा है।

बता दें कि अलीगढ़ के खैर में भनेरा रोड के पास टायर फ्लिप चैलेंज का आयोजन हुआ। बुलंदशहर के स्ट्रॉन्गमैन कुलदीप ठाकुर ने 510 किलो का टायर फ्लिप किया।

इस शानदार प्रदर्शन के लिए कुलदीप ने ₹1.35 लाख का इनाम अपने नाम किया। कुलदीप ठाकुर के दमदार प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।