बहराइच में सड़क पर उतरे सपा नेता व कार्यकर्ता, अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने का विरोध

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को दिल्ली में हिरासत में लिए जाने की खबर के बाद उप्र के बहराइच जनपद में सपाइयों में भारी आक्रोश देखने को मिला।

बहराइच में सड़क पर उतरे सपा नेता व कार्यकर्ता, अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने का विरोध

बहराइच से रिजवान खान की रिपोर्ट

बहराइच/जनमत न्यूज़। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को दिल्ली में हिरासत में लिए जाने की खबर के बाद उप्र के बहराइच जनपद में सपाइयों में भारी आक्रोश देखने को मिला।

दिल्ली में अखिलेश यादव की गिरफ्तारी से नाराज बहराइच के सपा नेता व कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। इस दौरान शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। 

इस दौरान पुलिस से नोकझोक भी हुई। सपाइयों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला भी जलाया। कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव व पूर्व विधायक कृष्ण कुमार ओझा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई।