मुजफ्फरनगर सांसद हरेंद्र मलिक ने अपने आवास पर सुनीं क्षेत्रवासियों की फरियाद, लोगों को दिलाया भरोसा

उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद के प्रेमपुरी स्थित अपने आवास पर सांसद हरेंद्र मलिक ने क्षेत्रवासियों से आत्मीय मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं।

मुजफ्फरनगर सांसद हरेंद्र मलिक ने अपने आवास पर सुनीं क्षेत्रवासियों की फरियाद, लोगों को दिलाया भरोसा
Published By- Diwaker Mishra

मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट

मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद के प्रेमपुरी स्थित अपने आवास पर सांसद हरेंद्र मलिक ने क्षेत्रवासियों से आत्मीय मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी व्यक्तिगत एवं जनहित से जुड़ी समस्याएं सांसद के समक्ष रखीं।

सांसद हरेंद्र मलिक ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों से वार्ता कर समस्याओं के शीघ्र एवं प्रभावी समाधान के निर्देश दिए। सांसद ने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान उनकी प्राथमिकता है और प्रत्येक नागरिक की बात सुनना जनप्रतिनिधि का दायित्व है।

उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं समर्थक भी उपस्थित रहे।