एटा: भीषण सड़क हादसे में पांच की मौत 12 घायल, मची चीख-पुकार; हादसे की जांच में जुटी पुलिस

उप्र के एटा जनपद के बागवाला थाना क्षेत्र के कीलर मऊ गांव के समीप खड़ी बस में कंटेनर ने टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हुई है, वही 12 लोग घायल हुए हैं।

एटा: भीषण सड़क हादसे में पांच की मौत 12 घायल, मची चीख-पुकार; हादसे की जांच में जुटी पुलिस
Published By- Diwaker Mishra

एटा से नंद कुमार की रिपोर्ट

एटा/जनमत न्यूज़। उप्र के एटा जनपद के बागवाला थाना क्षेत्र के कीलर मऊ गांव के समीप खड़ी बस में कंटेनर ने टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हुई है, वही 12 लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद चीख-पुकार मच गई। आस-पास के लोग दौड़ कर मौके पर पहुंचे।

सूचना के बाद तत्काल बागवाला थाना पुलिस मौके पर पहुंची घायलों को एटा के वीरांगना अवंती बाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया जहां डॉक्टरों ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया है। इस हादसे में 12 अन्य लोग घायल हुए है जिनका उपचार चल रहा है।

घटना की सूचना मिलने के बाद एटा के जिलाधिकारी अरविंद सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर इलामरन घटना स्थल पर पहुंचे है। उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण किया है और घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश दिए। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कंटेनर और एटा डिपो की बस को रास्ते से हटवाया है और रास्ता सुचारू किया है।

हादसे में सतेंद्र पुत्र राजकुमार उम्र 38 वर्ष निवासी बुलंद शहर,राजेश पुत्र रामसिंह उम्र 34 निवासी दौलतपुर नवाबगंज फर्रुखाबाद,सुखराम पुत्र राजपाल उम्र 30 वर्ष निवासी फर्रुखाबाद,शैलेश पुत्र जयराज उम्र 29 वर्ष नवाबगंज फर्रुखाबाद सहित एक अज्ञात की मौत हुई है।

आनंद पुत्र मोहन सिंह उम्र 52 निवासी सेक्टर 34 नोएडा,विवेक पुत्र जयवीर उम्र 30 वर्ष निवासी नवाबगंज फर्रुखाबाद, पूनम पुत्र राजेश उम्र 32 नवाबगंज ,नीतीश पुत्र विनोद उम्र 30 वर्ष निवासी आवास विकास कालोनी एटा,

विशाल पुत्र सुखवीर उम्र 15 वर्ष अच्छरैया, रवी पुत्र राजेश उम्र 17 वर्ष,मोहम्मदाबाद ,यतेंद्र पुत्र राजेंद्र उम्र 27 वर्ष निवासी हमीरपुर फर्रुखाबाद,

दक्ष पुत्र दिवाकर उम्र 10 वर्ष मेरठ, विक्रांत पुत्र पंकज उम्र 23 वर्ष नवाबगंज, सुमित पुत्र जयवीर सिंह नवाबगंज, रिशु पत्नी मुकेश उम्र 21 वर्ष निवासी खलवारा फर्रुखाबाद, ब्रजेश पुत्र महावीर उम्र 24 वर्ष निवासी बचमाई अमापुर कासगंज घायल हुए है।

मृतक राजेश के भाई ने पवन कुमार ने जानकारी देते हुये बताया कि बागबाला थाना क्षेत्र के किलर मऊ गांव के समीप पीछे से कंटेनर ने टक्कर मार दी हादसे पांच की मौत हुई है है मेरे भाई की भी मौत हुई है छोटा भाई अवधेश और दो बच्चियाँ दिल्ली जा रही थी।

एटा के जिलाधिकारी अरविंद सिंह ने बताया कि बागबाला थाना क्षेत्र के किलर मऊ गांव के समीप खराब बस खड़ी हुई थी। बस सही हो रही थी पीछे से तेज रफ्तार कंटेनर टकरा गई। बाहर खड़े लोगों को चोट आई है। चार को डॉक्टर ने मृत घोषित किया है। 11 लोग घायल हुए है एक व्यक्ति गम्भीर घायल हुए है।

उनका उपचार चल रहा है। मैं और एसएसपी साहब मौके पर आ गए है। बस खराब होने की वजह से आधी सड़क पर थी और आधी साइड पर खड़ी हुई थी। स्थिति काबू में है। घायलों के बेहतर उपचार की व्यवस्था करवाई जा रही है।