बरेली: उप्र विधानसभा चुनाव को लेकर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने बनाई रणनीति, मुस्लिम आवाम को दी सख्त हिदायत
उप्र के बरेली जनपद के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने उप्र विधानसभा चुनाव 2027 के मद्देनजर पाँच करोड़ मुसलमानों को लेकर आगाज किया है।
बरेली अनूप रायजादा की रिपोर्ट
बरेली/जनमत न्यूज़। उप्र के बरेली जनपद के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने उप्र विधानसभा चुनाव 2027 के मद्देनजर पाँच करोड़ मुसलमानों को लेकर आगाज किया है।
बरेली में उर्स-ए-आला हजरत के चलते मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने मुस्लिम जमात को लेकर प्रेसवार्ता की और महत्त्वपूर्ण मुद्दों पर मुस्लिम एजेंडे 2027 को लेकर मामलों पर विशेष चर्चा की।
इस दौरान पैगंबर-ए-इस्लाम की शान में गुस्ताखी करने वालों के ख़िलाफ़ कोई कानूनी कार्यवाही न होने को लेकर भी चर्चा की गई।
2027 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पैगंबर-ए-इस्लाम बिल को विधानसभा में पास कराने हेतु मुस्लिम आवाम कुर्बानी देने को तैयार है। उन्होंने कहा कि पैगंबर-ए-इस्लाम की शान में गुस्ताखी बर्दाश्त नहीं होगी।
मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी बरेलवी की ओर से मुस्लिम आवाम को सख्त हिदायत दी गई। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में जो भी प्रत्याशी वोट मांगने आएगा उस पर यह शर्तें लागू होंगी।
विधानसभा में पहुंचने पर सबसे पहले पैगंबर-ए-इस्लाम का बिल पास करवाना होगा। देश के पांच करोड़ मुसलामान पैगंबर-ए-इस्लाम बिल बनवाने के अलावा किसी और चीज पर समझौते करने के लिए तैयार नहीं हैं।



