कुशीनगर: जीवित्पुत्रिका व्रत के दिन नदी में डूबा 8 वर्षीय किशोर, परिजनों में मचा कोहराम
उप्र के कुशीनगर जनपद से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। यहां जीवित्पुत्रिका व्रत के दिन मां के साथ नदी किनारे गया 8 वर्षीय किशोर पानी में डूब गया।
कुशीनगर से प्रदीप यादव की रिपोर्ट
कुशीनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के कुशीनगर जनपद से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। यहां जीवित्पुत्रिका व्रत के दिन मां के साथ नदी किनारे गया 8 वर्षीय किशोर पानी में डूब गया।
मामला कसया के मां कोटेश्वरी नगर वार्ड नंबर-2 का है। प्राप्त समाचार के अनुसार नदी में स्नान के दौरान 8 वर्षीय किशोर प्रिंस गहरे पानी में चला गया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर प्रशासन पहुंचा।
SDM ने बच्चे की तलाश के लिए गोताखोरों को लगाया। सूचना पर पहुंची SDRF की टीम में नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। SDRF की टीम लगातार बच्चे की तलाश में जुटी रही लेकिन डूबने से 8 वर्षीय प्रिंस की मौत की सूचना आई। शव का तलाश अभियान जारी है। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।



