हत्या के प्रयास में वांछित कई अभियुक्त गिरफ्तार

हत्या के प्रयास में वांछित कई अभियुक्त गिरफ्तार
Published By - ANKUSH PAL

मुजफ्फरनगर (जनमत) : यूपी के मुजफ्फरनगर के  थाना नई मंडी पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहे तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक लाइसेंसी पिस्टल व कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण तथा पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, क्षेत्राधिकारी नई मंडी राजू कुमार साव और थाना प्रभारी बृजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। थाना नई मंडी पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 062/2026 में धारा 191(2)/191(3)/190/115(2)/352/351(3)/333/109(1) बीएनएस के तहत वांछित  चल रहे अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

वहीँ गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मौ. हुसैन उर्फ लाला पुत्र अख्तर, फूल मियां पुत्र अख्तर तथा अब्दुल रहमान पुत्र अफजाल, निवासी ग्राम बझेड़ी, थाना नई मंडी, मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से एक अदद लाइसेंसी पिस्टल .32 बोर, तीन जिंदा कारतूस तथा एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना नई मंडी पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक दीपक मावी, उपनिरीक्षक चरन सिंह, उपनिरीक्षक शुभम चौहान, हेड कांस्टेबल अंकित शर्मा, कांस्टेबल कुलदीप सिंह तथा कांस्टेबल राजीव अत्री शामिल रहे।