गला रेतकर महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

पति पर पत्नी को शक था कि उसके अवैध संबंध हैं। इसी शक और विवाद के चलते दंपत्ति के बीच आए दिन मारपीट होती थी। घटना वाले दिन भी विवाद बढ़ने पर पति ने धारदार हथियार से पत्नी की हत्या कर दी।

गला रेतकर महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
REPORTED BY - VIKAS GUPTA, PUBLISHED BY - MANOJ KUMAR

प्रतापगढ़/जनमत न्यूज। जिले के मांधाता थाना क्षेत्र के पूरे भग्गू पीपरताली गांव में एक महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। महिला का शव उसके ही घर से बरामद हुआ।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्या के मामले में पुलिस ने महिला के पति श्रवण कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में सामने आया कि पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था।

पुलिस के अनुसार, पति पर पत्नी को शक था कि उसके अवैध संबंध हैं। इसी शक और विवाद के चलते दंपत्ति के बीच आए दिन मारपीट होती थी। घटना वाले दिन भी विवाद बढ़ने पर पति ने धारदार हथियार से पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।