डुमरियागंज ग्राम प्रधान संघ ने पूर्व विधायक राघवेन्द्र सिंह का किया सम्मान, CM योगी के प्रति जताया आभार
उप्र के सिद्दार्थनगर जनपद के डुमरियागंज स्थित ब्लॉक सभागार में बुधवार को आयोजित सम्मान समारोह में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने को लेकर पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह का सम्मान कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
सिद्दार्थनगर से रमेश चंद्र शुक्ल की रिपोर्ट
सिद्दार्थनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के सिद्दार्थनगर जनपद के डुमरियागंज स्थित ब्लॉक सभागार में बुधवार को आयोजित सम्मान समारोह में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने को लेकर पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह का सम्मान कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
डुमरियागंज के प्रधान संघ अध्यक्ष दिलीप पाण्डेय के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि विकास की कड़ी में ग्राम पंचायतों से संबंधित ग्राम प्रधान अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए शासन की योजनाओं की क्रियान्वयन में महती भूमिका निभाते हैं।
ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डुमरियागंज नरेंद्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि सभी को मिलकर गांवों की विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए। प्रधान संघ अध्यक्ष दिलीप पाण्डेय ने कहा कि प्रशासक के रूप में ग्राम प्रधानों की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ गई है, ऐसे में ग्राम पंचायतों के विकास की दिशा में पूरी तन्मयता से काम करना होगा।
इस दौरान प्रमुख संघ जिलाध्यक्ष लवकुश ओझा, भारतभारी चेयरमैन चंद्र प्रकाश चौधरी, मधुसूदन अग्रहरि, अमरेंद्र त्रिपाठी, राकेश द्विवेदी, केशभान चौधरी, पप्पू पाण्डेय, अजीत उपाध्याय, विष्णु श्रीवास्तव, मनोज यादव, लवकुश यादव, भूपेंद्र सिंह, रणजीत सिंह, अश्वनी मिश्रा, सचिन श्रीवास्तव, अवधेश कुमार, नारायण स्वरूप पाठक आदि मौजूद रहे।

Janmat News 
