IND vs NZ 4th ODI: मैट हेनरी के 'छक्के' ने तोड़ी टीम इंडिया की कमर, न्यूजीलैंड 244 रनों से जीता
मैट हेनरी के 6 विकेट हॉल के दम पर न्यूजीलैंड ने भारत को चौथे वनडे में 244 रनों से धूल चटाई। 334 रनों के विशाल टारगेट का पीछा करते हुए पूरी भारतीय टीम 89 रनों पर ही ढेर हो गई। फिशर ने 3 विकेट लिए।
बे ओवल (माउंट मौनगानुई)/जनमत न्यूज़। मैट हेनरी के 6 विकेट हॉल के दम पर न्यूजीलैंड ने भारत को चौथे वनडे में 244 रनों से धूल चटाई। 334 रनों के विशाल टारगेट का पीछा करते हुए पूरी भारतीय टीम 89 रनों पर ही ढेर हो गई। फिशर ने 3 विकेट लिए।
न्यूजीलैंड के बे ओवल के मैदान में हुई इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने 5 मैच की इस वनडे सीरीज में जीत का खाता खोल लिया है। टीम इंडिया फिलहाल 2-1 से आगे हैं। सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला रविवार, 15 नवंबर को इसी मैदान पर खेला जाएगा।
चौथे वनडे की बात करें तो पहले बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड ने विल यंग के शतक के दम पर 333 रन बोर्ड पर लगाए थे। इस स्कोर का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को मैट हेनरी ने पहले ही ओवर में तीन झटके दे दिए थे।
रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर गोल्डन डक पर आउट हुए, वहीं विराट कोहली भी बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। भारतीय टीम 26.4 ओवर में 89 के स्कोर पर ही ऑलआउट हो गई। 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए।
89 पर भारत ऑल आउट
मैट हेनरी की कमाल की गेंदबाजी के चलते भारतीय टीम 89 रनों पर सिमट गई है। हेनरी ने 6ठा विकेट गुरनूर बराड़ के रूप में लिया। 7 बल्लेबाज आज सिंगल डिजिट पर आउट हुए। न्यूजीलैंड यह मैच 244 रनों से जीता।



