सोनौली कोतवाल महेंद्र कुमार मिश्रा की भावभीनी विदाई, व्यापारियों ने फूल-मालाओं से किया सम्मान

उप्र के महराजगंज जनपद में मंगलवार की दोपहर सोनौली कोतवाली परिसर में भावुक माहौल देखने को मिला।

सोनौली कोतवाल महेंद्र कुमार मिश्रा की भावभीनी विदाई, व्यापारियों ने फूल-मालाओं से किया सम्मान
Published By- Diwaker Mishra

महराजगंज से विजय चौरसिया की रिपोर्ट

महराजगंज/जनमत न्यूज़। उप्र के महराजगंज जनपद में मंगलवार की दोपहर सोनौली कोतवाली परिसर में भावुक माहौल देखने को मिला।

स्थानांतरण के बाद कोतवाली प्रभारी महेंद्र कुमार मिश्रा को समाजवादी पार्टी के नेता बैजू यादव, उद्योग व्यापार मंडल सोनौली के नगर अध्यक्ष अजय उर्फ बबलू सिंह, सभासद राजकुमार नायक सहित बड़ी संख्या में व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने फूल-मालाएं पहनाकर भावभीनी विदाई दी।

इस दौरान व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने कोतवाल महेंद्र कुमार मिश्रा के कार्यकाल को याद करते हुए उनके व्यवहार, कार्यशैली और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के प्रयासों की सराहना की। लोगों ने कहा कि उनके कार्यकाल में पुलिस और व्यापारियों के बीच बेहतर संवाद देखने को मिला।

कोतवाली प्रभारी महेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा, “सोनौली में अपने कार्यकाल के दौरान मुझे स्थानीय लोगों, व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों का जो सहयोग और स्नेह मिला, उसे मैं हमेशा याद रखूंगा।

पुलिस की जिम्मेदारी चुनौतियों से भरी होती है, लेकिन जनता के सहयोग से हर चुनौती का सामना करना आसान हो जाता है। सोनौली की जनता के प्रति मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।

सपा नेता बैजू यादव ने कहा, “महेंद्र कुमार मिश्रा का कार्यकाल सराहनीय रहा। उन्होंने सभी लोगों के साथ सहजता और सम्मान के साथ व्यवहार किया। उनके स्थानांतरण से निश्चित रूप से सोनौली के लोगों को कमी महसूस होगी।

हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं और उम्मीद करते हैं कि जहां भी उनकी तैनाती होगी, वहां भी वह अपनी कार्यशैली से लोगों का विश्वास जीतेंगे।

विदाई समारोह के दौरान व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने कोतवाल को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। माहौल उस समय भावुक हो गया, जब लोगों ने उन्हें फूल-मालाओं से सम्मानित कर नम आंखों से विदाई दी।