प्रतापगढ़: टीजीटी परीक्षा के दौरान धार्मिक चिन्हों को उतरवाने से परीक्षार्थी नाराज, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
खबर उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से है, जहां टीजीटी परीक्षा के संचालन के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट
प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। खबर उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से है, जहां टीजीटी परीक्षा के संचालन के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
वायरल वीडियो में परीक्षा केंद्र सेंट जेवियर्स स्कूल चिलबिला प्रतापगढ़ में परीक्षा प्रारंभ होने के पूर्व प्रवेश गेट पर चेकिग के दौरान चेकिंग करने वाली महिलाएं बुरखे में थी और परीक्षार्थियों के धार्मिक चिन्हों को उतरवा जा रहा था।
जिससे नाराज परीक्षार्थी के परिजनों ने विरोध किया सूचना पर प्रतापगढ़ शहर कोतवाल सुभाष यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे मामले को तत्काल प्रभाव से शांत कराया और पेपर देने वाले परीक्षार्थियों को गेट में प्रवेश दिया गया जब परीक्षा देकर परीक्षार्थी निकल रहे थे तो परीक्षार्थी काफी नाराज दिखे।
उन्होंने बताया कि चूड़ी, कंगन, क्लेचर, जनेऊ, घड़ी, बिंदी समेत सभी सामान को उतरवा दिया गया। काफी नोंकझोंक के बाद जब पेपर देने के 2 मिनट बचे तो परीक्षा केंद्र द्वारा एलाउंसमेंट कराया गया कि किसी भी धार्मिक भावनाओं को आहत किए बगैर आपको परीक्षा का चेकिंग करना है और उनका एग्जाम दिलवाना है।

Janmat News 
