शाहजहांपुर: आवारा जानवर को बचाने के चक्कर में डिवाइडर से टकराकर पलटा तेज रफ्तार ट्रक, चालक-परिचालक सुरक्षित

उप्र के शाहजहांपुर जनपद में जलालाबाद के परशुरामपुरी क्षेत्र में हाईवे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक तेज रफ्तार ट्रक आवारा जानवर को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया और सड़क पर पलट गया।

शाहजहांपुर: आवारा जानवर को बचाने के चक्कर में डिवाइडर से टकराकर पलटा तेज रफ्तार ट्रक, चालक-परिचालक सुरक्षित
Published By- Diwaker Mishra

शाहजहांपुर से राजीव शुक्ला की रिपोर्ट 

शाहजहांपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के शाहजहांपुर जनपद में जलालाबाद के परशुरामपुरी क्षेत्र में हाईवे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक तेज रफ्तार ट्रक आवारा जानवर को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया और सड़क पर पलट गया।

जानकारी के अनुसार, ट्रक संख्या MP 07 HB 6411 पीलीभीत से मुर्गी दाना लादकर इंदौर जा रहा था। इसी दौरान परशुरामपुरी क्षेत्र में अचानक सामने आए आवारा जानवर को बचाने के चक्कर में चालक ने ट्रक से नियंत्रण खो दिया। इसके बाद ट्रक डिवाइडर से टकराकर हाईवे पर पलट गया।

हादसे में ट्रक चालक और परिचालक दोनों सुरक्षित बताए जा रहे हैं। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।