राज्यपाल आनंदीबेन पटेल पहुंची अयोध्या, भगवान श्रीराम की 35 फीट ऊँची प्रतिमा का किया अनावरण
उप्र की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल आज अयोध्या धाम पहुंची, जहां उन्होंने भगवान श्रीराम की 35 फीट ऊँची प्रतिमा का अनावरण किया।
अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट
अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल आज अयोध्या धाम पहुंची, जहां उन्होंने भगवान श्रीराम की 35 फीट ऊँची प्रतिमा का अनावरण किया।
बता दें कि अयोध्या के महर्षि महेश योगी रामायण विश्वविद्यालय में एक भव्य समारोह में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की 35 फीट ऊँची प्रतिमा का अनावरण किया गया। प्रतिमा का अनावरण राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने किया। अनावरण के बाद परिसर जय श्री राम के नारों से गूंज उठा।
इस अवसर पर राज्यपाल ने डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया और स्टार्टअप इंडिया की उपलब्धियां गिनाईं। आनंदीबेन पटेल ने कहा बीते 11 वर्षों में देश में अवसरों और आत्मविश्वास का नया युग आया है।
उन्होंने कहा कि आज का भारत अवसरों की प्रतीक्षा नहीं करता, स्वयं उनका सृजन करता है। युवाओं द्वारा रामायण-महाभारत को डिजिटल और गेमिंग माध्यमों से जोड़ने की उन्होंने सराहना की।
राज्यपाल ने श्री राम, अर्जुन और हनुमान जैसे पात्रों को नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बताया। राज्यपाल ने इसे भारत की सांस्कृतिक सॉफ्ट पावर का स्वर्णिम क्षण बताया।

Janmat News 
