हाथरस में हुतात्मा दिवस पर विहिप व बजरंग दल का रक्तदान शिविर, 32 कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान
उप्र के हाथरस जनपद में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के तत्वावधान में बुधवार को हुतात्मा दिवस के अवसर पर जय माँ कैला ब्लड बैंक, माहौर गेस्ट हाउस, मुरसान गेट पर भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
हाथरस से होमेश मिश्रा की रिपोर्ट
हाथरस/जनमत न्यूज़। उप्र के हाथरस जनपद में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के तत्वावधान में बुधवार को हुतात्मा दिवस के अवसर पर जय माँ कैला ब्लड बैंक, माहौर गेस्ट हाउस, मुरसान गेट पर भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता एवं श्री राम दरबार के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्प अर्पण कर की गई। इसके बाद पूज्य अशोक सिंघल जी की स्मृति एवं सम्मान में कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद राजेश दिवाकर एवं उद्घाटनकर्ता के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी उपस्थित रहीं।
संगठन की ओर से अतिथियों का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। संगठन के पदाधिकारियों द्वारा *पटका पहनाकर, प्रतीक चिन्ह भेंट कर एवं गुलदस्ता देकर मुख्य अतिथि एवं उद्घाटनकर्ता का सम्मान किया गया। शिविर में लगभग 32 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।
इस अवसर पर विभाग संगठन मंत्री उमाकांत, जिला संगठन मंत्री देवराज, मुकेश सूर्यवंशी प्रांत समरसता टोली सदस्य एवं पूर्व जिला ब्यूरो चीफ दैनिक जागरण कुल कुल शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान कार्यक्रम की उद्घाटनकर्ता श्वेता चौधरी द्वारा भी रक्तदान दिया गया
जिला मंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि हुतात्मा दिवस हमें उन वीर कारसेवकों के बलिदान की याद दिलाता है, जिन्होंने राम जन्मभूमि आंदोलन के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। रक्तदान करके किसी का जीवन बचाना ही शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि है।
पूरे कार्यक्रम को संगठन के कार्यकर्ताओं ने बहुत ही अच्छी तरह से व्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराया। अंत में सभी रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुकेश सूर्यवंशी प्रांत समरसता टोली सदस्य, विभाग संयोजक हर्षित गौड़, जिला सहमंत्री अमरदीप, अनमोल अग्निहोत्री, हेमंत कौशल, महेश वर्मा, दाऊ दयाल वर्मा, राहुल चौधरी, दीपू वार्ष्णेय,
राजीव प्रताप, शिवम शर्मा, शिव राणा, छोटू राणा, किशन भारती, गौरव प्रजापति, विजय गुप्ता, सूरज गुप्ता, हर्ष चौहान, प्रिंस नैतिक, हिमांशु नवीन वर्मा, गौरव ठाकुर, मोहित चौहान, पृथ्वी महक राणा, देवेश ठाकुर, विवेक शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में नारा गूंजा - रक्तदान करें, जीवन बचाएँ।



