चन्दौली पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, कहा- भाजपा सर्व समाज की पार्टी

उप्र भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी आज चंदौली पहुंचे। इस दौरान सोनभद्र जाते समय कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

चन्दौली पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, कहा- भाजपा सर्व समाज की पार्टी
Published By- Diwaker Mishra

चन्दौली से उमेश सिंह की रिपोर्ट

चन्दौली/जनमत न्यूज़। उप्र भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी आज चंदौली पहुंचे। इस दौरान सोनभद्र जाते समय कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। राम मंदिर चंदा चोरी प्रकरण पर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बोले- दोषी किसी भी हाल में नहीं बख्शे जाएंगे। एसआईटी जांच और कानून के तहत सख्त कार्रवाई होगी।

अखिलेश के निशिकांत दुबे वाले बयान पर दिया बोले कि भाजपा सरकार कानून सम्मत कार्रवाई करती है। ब्राह्मण समाज के भाजपा से दूर होने के सवाल पर भी उन्होंने जवाब दिया। कहा- भाजपा सर्व समाज की पार्टी, ब्राह्मण हमेशा हमारे साथ रहे हैं।