महराजगंज: दुकान में लगी भीषण आग, पुलिस चौकी तक पहुंची लपटें; लाखों का सामान जलकर राख

उप्र के महराजगंज जनपद के एक दुकान में भीषण आग लगने की खबर सामने आ रही है, जिससे लाखों का सामान जलकर राख हो गया।

महराजगंज: दुकान में लगी भीषण आग, पुलिस चौकी तक पहुंची लपटें; लाखों का सामान जलकर राख
Published By- Diwaker Mishra

महराजगंज से नवीन मिश्रा की रिपोर्ट  

महराजगंज/जनमत न्यूज़। उप्र के महराजगंज जनपद के एक दुकान में भीषण आग लगने की खबर सामने आ रही है, जिससे लाखों का सामान जलकर राख हो गया।

आग से आसपास की दुकानों में अफरा-तफरी मच गई। आग की तेज लपटें नजदीक स्थित पुलिस चौकी तक पहुंच गईं। स्थानीय लोगों, एसएसबी और पुलिस ने मोर्चा संभाला।

सूचना पर दमकल विभाग की टीम पहुंची और राहत व बचाव का कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान घंटों आवागमन प्रभावित रहा।

आसपास के दो दुकान और एक मकान आग से प्रभावित हुई। लाखों रुपये का सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गया। यह आग भारत नेपाल के अंतरराष्ट्रीय सीमा सोनौली बॉर्डर के समीप स्थित किराना दुकान में लगी।