कौशाम्बी: छात्रों पर बर्बरता और राहुल गांधी की गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेस में उबाल, जमकर की नारेबाजी
उप्र के कौशाम्बी जिला मुख्यालय में कांग्रेस पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में NEET परीक्षा लीक मामले को लेकर चल रहे प्रदर्शन के दौरान NEET के छात्रों पर बर्बरता और राहुल गांधी,प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी व बदसलूकी के खिलाफ भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
कौशाम्बी से राहुल भट्ट की रिपोर्ट
कौशाम्बी/जनमत न्यूज़। उप्र के कौशाम्बी जिला मुख्यालय में कांग्रेस पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में NEET परीक्षा लीक मामले को लेकर चल रहे प्रदर्शन के दौरान NEET के छात्रों पर बर्बरता और राहुल गांधी,प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी व बदसलूकी के खिलाफ भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
इस दौरान कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपकर उनके इस्तीफे की मांग की। कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति से राष्ट्रपति शासन लगाकर दोबारा चुनाव कराने की मांग भी की है।
इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी के शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान भारी मात्रा में पुलिस फोर्स की मौजूदगी न्यायहित में नहीं है। भाजपा की सरकार पुलिस के दम पर गुंडागर्दी पर उतारू है।
उन्होंने कहा कि सरकार इतना डरी हुई है कि हमारे कार्यकर्ताओं को हर जगह हाउस अरेस्ट कर लिया गया है,सरकार आखिर धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा क्यों नहीं ले पा रही है?
आखिर इसमें ऐसा कौन सा मामला फंसा हुआ है कि शिक्षा मंत्री का इस्तीफा सरकार नहीं ले पा रही है और छात्रों पर बर्बरता कर रही है। उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन सौंपकर प्रधानमंत्री मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की है।


