फतेहपुर में अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, 16 अप्रैल तक लगातार चलेगा यह अभियान
उप्र के फतेहपुर जनपद में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने बुलडोजर एक्शन शुरू कर दिया है। शहर क्षेत्र में नगर पालिका की टीम ने अभियान चलाते हुए बुलडोजर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।
फतेहपुर से भीमशंकर की रिपोर्ट
फतेहपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के फतेहपुर जनपद में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने बुलडोजर एक्शन शुरू कर दिया है। शहर क्षेत्र में नगर पालिका की टीम ने अभियान चलाते हुए बुलडोजर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।
इस दौरान सड़क किनारे और बाजारों में किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया। नगर पालिका की इस सख्त कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। कई लोग खुद ही अपना सामान समेटते नजर आए। बुलडोजर की गरज सुनते ही अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
बताया जा रहा है कि इस कार्रवाई से पहले व्यापार मंडल के साथ बैठक कर यह फैसला लिया गया था और प्रशासन की ओर से पहले ही मुनादी कर लोगों को चेतावनी दी गई थी कि वे स्वयं अतिक्रमण हटा लें।
चेतावनी के बावजूद अतिक्रमण न हटाने पर अब प्रशासन ने सीधे बुलडोजर चलाकर कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक यह अभियान 16 अप्रैल तक लगातार चलाया जाएगा जिसके तहत शहर के अलग-अलग प्रमुख मार्गों और बाजारों को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा।







