प्रतापगढ: प्रधान के घर में गैस सिलेन्डर ब्लास्ट होने से एक औरत की दर्दनाक मौत, तीन लोग झुलसे
उप्र के प्रतापगढ जनपद के बाघराय रोर गांव की प्रधान शीला शशि पान्डेय के यहां नवरात्रि के दूसरे दिन चल रही भागवतकथा में शाम सात बजे के करीब घर के अन्दर गैस सिलेन्डर की पाइप लीक होने के कारण पूरे कमरे मे गैस फैलने से ब्लास्ट हो गया।
प्रतापगढ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट
प्रतापगढ/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ जनपद के बाघराय रोर गांव की प्रधान शीला शशि पान्डेय के यहां नवरात्रि के दूसरे दिन चल रही भागवतकथा में शाम सात बजे के करीब घर के अन्दर गैस सिलेन्डर की पाइप लीक होने के कारण पूरे कमरे मे गैस फैलने से ब्लास्ट हो गया।
इस ब्लास्ट से कमरे का दरवाजा फट कर गिर गया और मौके पर ही गिरजा देवी पत्नी संतोषकुमार पान्डेय की मौत हो गई। ब्लास्ट में सुकुलपुर पचैंया निवासी वीरेन्द्र शुक्ल पुत्र रामगोपाल व नवल मिश्र पुत्र रूपनरायण तिवारी महमदपुर व अंशू पुत्र राधेश्याम सुकुलपुर झुलस गए।
तीनो लोगो को सीएचसी ले जाया गया, जहां डाक्टरो ने प्रारंभिक इलाज के बाद SRN हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। मौकै पर सीओ सदर मनोज रघुबंशी व थानाध्यक्ष श्रवणकुमार व चौकी प्रभारी कमासिन देवीदयाल वर्मा जांच मे जुटे हैं और पुलिस प्रशासन ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।



