चंदौली मेडिकल कॉलेज में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ पूर्व विधायक ने लिखा पत्र, अवैध वसूली के आरोप
उप्र के चंदौली जनपद के बाबा कीनाराम मेडिकल कॉलेज में व्याप्त समस्याओं एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ पूर्व विधायक मनोज कुमार सिंह ‘डब्लू’ ने डीएम को पत्र भेजा।
चंदौली से उमेश सिंह की रिपोर्ट
चंदौली/जनमत न्यूज़। उप्र के चंदौली जनपद के बाबा कीनाराम मेडिकल कॉलेज में व्याप्त समस्याओं एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ पूर्व विधायक मनोज कुमार सिंह ‘डब्लू’ ने डीएम को पत्र भेजा।
पत्र में विधवा महिला से ऑपरेशन के नाम पर ₹30 हजार, ₹13 हजार और ₹10 हजार की अवैध वसूली के आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
आरोप सही पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और अस्पताल में इलाज के नाम पर अवैध वसूली पूरी तरह बंद कराने की मांग की है।
मरीजों को अस्पताल के अंदर ही आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराने और बाहर से दवा खरीदने का आर्थिक बोझ कम करने की मांग की। नई बिल्डिंग में पर्याप्त पर्ची/रजिस्ट्रेशन काउंटर, बुजुर्गों-दिव्यांगों के लिए अलग हेल्प डेस्क की व्यवस्था की मांग।
अस्पताल परिसर से दलालों और अनधिकृत बाहरी लोगों की भूमिका समाप्त करने तथा स्थायी Patient Help & Complaint Desk बनाने की मांग।
डॉक्टरों की ड्यूटी, जांच सुविधाओं और दवाओं के स्टॉक की जानकारी सार्वजनिक करने सहित मरीजों को बेहतर एवं निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की मांग।




