कुशीनगर: भीषण सड़क हादसे ने छीनी कई परिवारों की खुशियां, दुर्घटना में 6 लोगों की दर्दनाक मौत
उप्र के कुशीनगर जिले में देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा पिपराइच मार्ग के थरुआडीह के पास ओमनी वैन और ट्रेलर के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई।
कुशीनगर से प्रदीप यादव की रिपोर्ट
कुशीनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के कुशीनगर जिले में देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा पिपराइच मार्ग के थरुआडीह के पास ओमनी वैन और ट्रेलर के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि वैन के परखच्चे उड़ गए।
दुर्घटना में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, मृतकों में एक ही परिवार के पांच लोग शामिल हैं। सभी लोग एक रिश्तेदार के यहां तिलक समारोह में शामिल होकर वापस अपने घर लौट रहे थे।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
हाटा कोतवाली क्षेत्र में देर रात हुए इस भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। घटना हाटा क्षेत्र के थरुआडीह के पास पेट्रोल पंप के नजदीक की है, जहां ओमनी वैन और ट्रेलर के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई।
बताया जा रहा है कि कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भलुही गांव निवासी प्रधान प्रतिनिधि कन्हैया प्रसाद अपने परिवार और परिचितों के साथ देवराज पिपरा में एक रिश्तेदार के यहां तिलक समारोह में शामिल होने गए थे। मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सभी लोग देर रात वापस अपने घर लौट रहे थे।
इसी दौरान हाटा कोतवाली क्षेत्र में उनकी वैन हादसे का शिकार हो गई।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कन्हैया प्रसाद, उनके पिता रामबेलास, राम मिलन, आयुष समेत कुल छह लोगों की मौत हो गई।
मृतकों में एक ही परिवार के पांच लोग शामिल बताए जा रहे हैं। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद वैन में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। गांव में हादसे की खबर पहुंचते ही मातम पसर गया।
वहीं, हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।



