कौशाम्बी: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, परिजनों ने थाने के बाहर शव रखकर किया हंगामा

उप्र के कौशाम्बी जनपद में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत होने की खबर सामने आ रही है। घटना जनपद के सैनी कोतवाली क्षेत्र के त्रिलोकपुर गाँव की है।

कौशाम्बी: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, परिजनों ने थाने के बाहर शव रखकर किया हंगामा
Published By- Diwaker Mishra

कौशाम्बी से राहुल भट्ट की रिपोर्ट

कौशाम्बी/जनमत न्यूज़। उप्र के कौशाम्बी जनपद में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत होने की खबर सामने आ रही है। घटना जनपद के सैनी कोतवाली क्षेत्र के त्रिलोकपुर गाँव की है।

खबर मिल रही है कि परिजनों ने थाने के बाहर शव रखकर हंगामा किया है। जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। परिजन ग्राम प्रधान समेत गांव के चार लोगों पर जहर खिलाकर मारने का आरोप लगा रहे हैं।

थाने के बाहर हंगामा कर रहे परिजनों को क्षेत्राधिकारी सिराथू ने समझा बुझा कर मामला शांत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।