पीडीडीयू नगर में दिनदहाड़े लूट, तेल कंपनी कर्मचारी से रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हुए बदमाश
उप्र के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई लूट की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। एक तेल कंपनी में कार्यरत कर्मचारी महताब आलम उर्फ पप्पू से बाइक सवार बदमाश रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए।
चन्दौली से उमेश सिंह की रिपोर्ट
चन्दौली/जनमत न्यूज़। उप्र के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई लूट की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। एक तेल कंपनी में कार्यरत कर्मचारी महताब आलम उर्फ पप्पू से बाइक सवार बदमाश रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए।
घटना के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया और लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई। पीड़ित के अनुसार वह कंपनी का कलेक्शन लेकर बाइक से वापस लौट रहा था। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे दो बाइकों पर सवार करीब पांच बदमाशों ने रास्ते में उसे रोक लिया।
आरोप है कि बदमाशों ने उसे धक्का देकर गिरा दिया और उसके पास मौजूद नकदी से भरा बैग लेकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही मुगलसराय कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
घटना की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर और क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह भी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित से जानकारी ली। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
बताया जा रहा है कि कुछ कैमरों में संदिग्ध गतिविधियां कैद हुई हैं, जिनके आधार पर बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। घटना के बाद क्राइम ब्रांच की टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। पुलिस जल्द खुलासे का दावा कर रही है।

Janmat News 
