बलुआ पुलिस ने किया अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार

चंदौली में अपराध और अवैध हथियार तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बलुआ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने नदेसर गांव स्थित एक घर के अंदर संचालित अवैध शस्त्र निर्माण फैक्ट्री का खुलासा किया है।

बलुआ पुलिस ने किया अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार
REPORTED BY - UMESH SINGH, PUBLISHED BY - MANOJ KUMAR

चंदौली/जनमत न्यूज। जनपद चंदौली में अपराध और अवैध हथियार तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बलुआ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने नदेसर गांव स्थित एक घर के अंदर संचालित अवैध शस्त्र निर्माण फैक्ट्री का खुलासा किया है।

पुलिस टीम ने मौके से तीन नाजायज तमंचे, शस्त्र निर्माण में प्रयुक्त कल-पुर्जे और उपकरण बरामद किए। फैक्ट्री का संचालन कर रहे मुख्य अभियुक्त संजय शर्मा, निवासी नदेसर, को हथियार बनाते समय रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि इस अवैध फैक्ट्री से जुड़े अन्य पांच लोग भी इस गिरोह का हिस्सा हैं। ये लोग फैक्ट्री में बने असलहे को 3000 से 4000 रुपये में बेचते थे।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को थाना बलुआ पुलिस ने हिरासत में लेकर सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर इस पूरे मामले का खुलासा किया और टीम को सराहना दी।