कौशाम्बी में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने चार लोगों को रौंदा; सभी की दर्दनाक मौत

उप्र के कौशाम्बी जनपद में भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत की खबर सामने आ रही है। हादसे से इलाके में हड़कंप मचा है। घटना जनपद के सैनी थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 19 तिलोकपुर की है।

कौशाम्बी में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने चार लोगों को रौंदा; सभी की दर्दनाक मौत
Published By- Diwaker Mishra

कौशाम्बी से राहुल भट्ट की रिपोर्ट

कौशाम्बी/जनमत न्यूज़। उप्र के कौशाम्बी जनपद में भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत की खबर सामने आ रही है। हादसे से इलाके में हड़कंप मचा है। घटना जनपद के सैनी थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 19 तिलोकपुर की है।

जानकारी के अनुसार पिकअप का पंचर बनाते समय तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने चार लोगों को रौंद दिया। हादसे में साबिर, अकबर, अनवर और एहसान गंभीर रूप से हुए घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 एम्बुलेंस से सभी घायलों को सीएचसी सिराथू भिजवाया। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया।

मृतकों में साबिर और अकबर सैनी थाना क्षेत्र के सराय सिराथू, अनवर संदीपनघाट थाना क्षेत्र के मूरतगंज तथा एहसान कोखराज थाना क्षेत्र के रसूलपुर का निवासी था। सड़क हादसे का लाइव सीसीटीवी वीडियो सामने आया है।

पुलिस वीडियो के आधार पर जांच पड़ताल में जुटी है। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस वाहन की तलाश में जुटी है। देर रात हुए हादसे से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा है।