बुलंदशहर: 25 हज़ार का इनामी बदमाश साजिद पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, दर्ज हैं कई संगीन मुकदमें
उप्र के बुलंदशहर जनपद में 25 हज़ार के इनामी बदमाश साजिद को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किए जाने की खबर सामने आ रही हैं।
बुलंदशहर से सत्यवीर सिंह की रिपोर्ट
बुलंदशहर/जनमत न्यूज़। उप्र के बुलंदशहर जनपद में 25 हज़ार के इनामी बदमाश साजिद को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किए जाने की खबर सामने आ रही हैं।
इनामी बदमाश साजिद गुलावठी पुलिस और देहात स्वाट की संयुक्त कार्यवाही में पकड़ा गया। जानकारी के अनुसार पुलिस मुठभेड़ में इनामी बदमाश साजिद गोली लगने से घायल हो गया।
बदमाश के कब्जे से 1 तमंचा, 1 कारतूस और 1 बाइक बरामद किया गया है। इनामी गैंगस्टर साजिद गैंगस्टर एक्ट के मुकदमें में वांछित था। साजिद मेरठ के थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र का रहने वाला है। साजिद पर कई संगीन मुकदमें दर्ज हैं।



