सीतापुर में दरोगा की मनमानी, किसान के दो ई-रिक्शों का 32 हजार का चालान; विधायक ने लगाई फटकार
उप्र के सीतापुर जनपद के थाना थानगांव क्षेत्र में किसान के दो बैटरी रिक्शों का 15 हजार और 17 हजार का चालान किए जाने का मामला सामने आया है।
सीतापुर से अनूप पांडेय की रिपोर्ट
सीतापुर/जनमत न्यूज़। उप्र के सीतापुर जनपद के थाना थानगांव क्षेत्र में किसान के दो बैटरी रिक्शों का 15 हजार और 17 हजार का चालान किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित किसान की शिकायत पर सेवता विधानसभा क्षेत्र से विधायक ज्ञान तिवारी थाने पहुंचे और संबंधित दरोगा को कड़ी फटकार लगाई।
विधायक ज्ञान तिवारी ने यह भी कह दिया कि दरोगा को 5 सौ सिपाही को 5 सौ किसान दे देता तो कोई चलान नहीं होता वही दोनों चालानों की धनराशि दरोगा से स्वयं भरने की बात कही।
उन्होंने कहा कि नियम अपनी जगह हैं, लेकिन प्राकृतिक आपदा से परेशान गरीब किसान के प्रति पुलिस को मानवीय दृष्टिकोण भी अपनाना चाहिए। ज्ञान तिवारी का दो टूक संदेश— गरीब और किसान का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं! वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है।



