लखीमपुर में अवैध निर्माण पर प्रशासन ने चलाया बुलडोजर, नजूल भूमि पर कराया गया था दुकान का निर्माण
उप्र के लखीमपुर शहर के कामनाथ मार्केट में नजूल की जमीन पर कथित रूप से अवैध कब्जा कर रातों-रात बनाई गई दुकान के खिलाफ नगर पालिका प्रशासन और तहसील प्रशासन ने कार्रवाई की।
लखीमपुर खीरी से लोकेंद्र प्रताप सिंह की रिपोर्ट
लखीमपुर खीरी/जनमत न्यूज़। उप्र के लखीमपुर शहर के कामनाथ मार्केट में नजूल की जमीन पर कथित रूप से अवैध कब्जा कर रातों-रात बनाई गई दुकान के खिलाफ नगर पालिका प्रशासन और तहसील प्रशासन ने कार्रवाई की। प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर बुलडोजर चलाते हुए अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया।
बताया जा रहा है कि पिछले करीब तीन दिनों के दौरान नजूल भूमि पर तेजी से दुकान का निर्माण कराया गया था। मामले की जानकारी मिलने के बाद नगर पालिका और तहसील प्रशासन ने मौके का निरीक्षण किया और निर्माण को अवैध मानते हुए कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संजय कुमार, तहसीलदार सहित पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। प्रशासन की कार्रवाई के दौरान अवैध निर्माण को बुलडोजर से हटाया गया।
प्रशासन का कहना है कि सरकारी अथवा नजूल भूमि पर बिना अनुमति किए गए अवैध कब्जे और निर्माण के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी। कार्रवाई के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा रही।



