मिर्जापुर: नवरात्रि मेला तैयारियों की डीएम व एसपी ने की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
उप्र के मिर्जापुर जनपद में शारदीय नवरात्र मेले की तैयारियों को लेकर विंध्याचल धाम में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार व पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजक कौशिक ने प्रशासनिक भवन विंध्याचल में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।
मिर्जापुर से आनन्द तिवारी की रिपोर्ट
मिर्जापुर/जनमत न्यूज़। उप्र के मिर्जापुर जनपद में शारदीय नवरात्र मेले की तैयारियों को लेकर विंध्याचल धाम में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार व पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजक कौशिक ने प्रशासनिक भवन विंध्याचल में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।
11 अक्टूबर से आरम्भ होने वाले शारदीय नवरात्र मेला में जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पूरी निष्ठा व लगन के साथ कार्य करे ताकि मां विन्ध्यावसिनी देवी के धाम विन्ध्याचल में आने वाले श्रद्धालु सुगमता से मां का दर्शन-पूजन कर अपने गंतव्य को प्रस्थान कर सकें।
बैठक में त्रिकोण मार्ग, अष्टभुजा पहाड़ पर मोतिया तालाब से सीता कुंड तक जाने वाले मार्ग पर पर्याप्त एलईडी बल्ब लगाकर प्रकाश व्यवस्था कराई जाए।
जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर, गंगा घाट, बैरिकेटिंग व्यवस्था, पार्किंग स्थल, मेला मार्गों की साफ-सफाई और श्रद्धालुओं के बैठने हेतु सेड की व्यवस्था के बारे में संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली तथा कहा कि मेला से पूर्व दिए गए समय पर कार्य पूर्ण कराए।
उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि किसी भी स्तर पर कोताही न बरती जाए और मेला आने वाले भक्तों को बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से कहा कि मेला क्षेत्र में भीड़-भाड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होनी चाहिए।
साथ ही पुलिस व प्रशासन को चैकसी बढ़ाने और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त फोर्स तैनात करने के निर्देश दिए। गंगा घाट पर स्नान करने आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु बैरिकेटिंग और लाईफ गार्ड, महिलाओं के वस्त्र बदलने के स्थान ससमय पूर्ण कराने का निर्देश दिया।
बिजली, पानी, यातायात और चिकित्सीय सुविधाओं को दुरुस्त करते हुए समय से पूर्ण कराने का निर्देश दिया तथा कहा कि सभी विभाग मेला क्षेत्र में अपने अपने कार्यालय खोलने तथा कर्मचारियों की ड्यूटी लगाते हुए मोबाइल नंबर सहित सूची नगर मजिस्ट्रेट व पुलिस अधीक्षक को उपलब्ध करा दी जाए।
उन्होंने सड़क मरम्मत, पेयजल हेतु टैंकरों की व्यवस्था, अस्थाई टोटी लगाना, शास्त्री ब्रिज पर प्रकाश व्यवस्था, घाटों पर बैरिकेटिंग सहित सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि मेला प्रारम्भ होने से पूर्व सड़को व गलियों में गौवंशो पकड़वाकर उन्हें गौशालाओं में पहुंचाना सुनिश्चित करें।
उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मीरजापुर को निर्देषित किया कि मेला प्रारम्भ होने से पूर्व कीटनाशक दवाओं कराया जाए। उन्होंने कहा कि मेला में खोया पाया केन्द्र की भी स्थापना की जाए।
कार्यदायी संस्था सीएण्डडीएस, यूपीपीसीएल, अधिकारी नगर पालिका परिशद मीरजापुर को निर्देषित करते हुए कहा कि अखाड़ा घाट से दीवान घाट तक संयुक्त रूप से निरीक्षण करें एवं गंगा के जल स्तर घटने के पश्चात उसकी तत्काल सफाई कराई जाए तथा जहां आवश्यकता हो वहां पर पर्याप्त मात्रा इनक्लोजर, अस्थाई शौचालय का निर्माण कराया जाए।
अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को निर्देशित करते हुए कहा कि कालीखोह बस स्टैण्ड पार्किंग से मन्दिर तक, कालीखोह मन्दिर की सीढ़ियों पर रात्रि के समय पर्याप्त प्रकाष व्यवस्था सुनिष्चित किया जाए। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज को निर्देशित करते हुए कहा कि बसों के आने जाने का समय को बस स्टैण्ड चस्पा कराते हुए समय-समय एनांउस भी कराया जाए।
स्टेशन अधीक्षक विन्ध्याचल को निर्देशित करते हुए कहा कि आने व जाने वाली ट्रेनों की समय सारणी एवं स्टेशन ट्रेनों की सूची उपलब्ध कराएं तथा स्टेशन पर आने कुछ समय पूर्व प्लेटफार्म न बदला मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देषित करते हुए कहा कि गेट नम्बर एक पर किसी अपात स्थिति से निपटने के लिए नियमित एक एम्बुलेंस खड़ा किया जाए।
विद्युत सुरक्षा से बचाव हेतु अग्निशमन अधिकारी व अधिशासी अभियंता विद्युत तीनों मन्दिरों के विद्युत कनेक्षन का परीक्षण कर ले कि कहीं पर कोई दिक्कत नहीं है यदि है समय रहते दुरूस्त कराया जाए। वहां अग्निशमन विभाग उपकरणो जांच करते हुए यह सुनिष्चित करे कि कोई उपकरण खराब नहीं है तो उसे तत्काल ठीक कराया जाए।
पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने कहा कि सभी वाहन पार्किंग के लाइसेंस जारी करने के शर्तों में वहां पर शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, रेट सूची बोर्ड लगाना उल्लिखित किया जाए। जिस वाहन पार्किंग में अधिक रेट लिए जाने की शिकायत मिलती है तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए पर्याप्त शेड की जाए



