चित्रकूट में रामनवमी पर 21 लाख फर्जी दीपदान, पूर्व बीजेपी सांसद ने उठाए सवाल; लिखा प्रभु को पत्र
उप्र के चित्रकूट जिले में रामनवमी को चित्रकूट गौरव दिवस पर उप्र व मप्र सरकार के निर्देश पर आध्यात्मिक धर्म नगरी एवं राम वनगमन क्षेत्र चित्रकूट में 11 लाख दीपदान करना था
चित्रकूट से आशीष सागर दीक्षित की रिपोर्ट
चित्रकूट/जनमत न्यूज़। उप्र के चित्रकूट जिले में रामनवमी को चित्रकूट गौरव दिवस पर उप्र व मप्र सरकार के निर्देश पर आध्यात्मिक धर्म नगरी एवं राम वनगमन क्षेत्र चित्रकूट में 11 लाख दीपदान करना था लेकिन इसको आंकड़ों में प्रशासन ने 21 लाख दीपक जलाए जाने का दावा किया है।
इससे आहत बीजेपी के पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा ने प्रभु कामतानाथ को पत्र लिखकर ईश्वरीय शक्ति से प्रशासन पर कार्यवाही एवं दंड दिए जाने की प्रार्थना की है। उन्होंने हस्तलिखित लेटर पैड पत्र पर झूठी वाहवाही और शान के कसीदे पढ़वाने को यूपी, एमपी के जिला प्रशासन की कार्यशैली पर तीखे सवाल उठाए है।
पूर्व सांसद ने कहा महज 11 हजार दीपक जलाकर 11 लाख की जगह 21 लाख बतलाया गया, जबकि यह झूठी शान का लबादा मात्र है। यह कुछ ऐसा है जैसे चित्रकूट मंडल में कागजों पर होता हर साल का कागजी पौधरोपण। हवाबाजी के 21 लाख दियों पर सांसद ने सवाल उठाकर प्रशासन को कटघरे में खड़ा कर दिया है।

Janmat News 
