संभल: होलिका की आग में कूद गया शख्स, लोगों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल
उप्र के संभल जनपद में होलिका दहन करते समय एक व्यक्ति के होली की आग में कूदने की खबर सामने आ रही है। व्यक्ति के होली की आग में कूदने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
संभल से रामव्रेश यादव की रिपोर्ट
संभल /जनमत न्यूज़। उप्र के संभल जनपद में होलिका दहन करते समय एक व्यक्ति के होली की आग में कूदने की खबर सामने आ रही है। व्यक्ति के होली की आग में कूदने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
होलिका दहन में आग के बीच व्यक्ति के पहुंचने पर मौके पर लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने होलिका दहन मे जल रही आग से व्यक्ति को बाहर निकाला। आग की चपेट में आने से व्यक्ति झुलस गया है। वायरल वीडियो जनपद के गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के नंदरौली गांव का बताया जा रहा है।


