सीतापुर: मातम में बदला होली का पर्व, दो पक्षों के झगड़े में महिला की मौत; तीन आरोपी गिरफ्तार

सीतापुर जनपद के मछरेहटा थाना क्षेत्र के सुरजनपुर गांव में होली मिलन का पर्व उस समय मातम में बदल गया जब रात लगभग साढ़े दस बजे शराब के नशे में धुत दो पक्षों में झगड़ा हो गया।

सीतापुर: मातम में बदला होली का पर्व, दो पक्षों के झगड़े में महिला की मौत; तीन आरोपी गिरफ्तार
Published By- Diwaker Mishra

सीतापुर से अनूप पाण्डेय की रिपोर्ट

सीतापुर/जनमत न्यूज़। उप्र के सीतापुर जनपद के मछरेहटा थाना क्षेत्र के सुरजनपुर गांव में होली मिलन का पर्व उस समय मातम में बदल गया जब रात लगभग साढ़े दस बजे शराब के नशे में धुत दो पक्षों में झगड़ा हो गया।

बीच बचाव करने आई प्रेमा देवी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला हुआ जिससे मौके पर ही प्रेमा देवी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर लाश को पोस्ट मॉर्टम हेतु भेज दिया है।

प्राप्त समाचार के अनुसार, बुधवार की रात लगभग दस बजे सुरजनपुर गांव के लोग होली मिलन कर रहे थे, तभी शराब के नशे में धुत मुनेन्द्र, उदन, मायाराम, दीन दयाल, चुन्नी लाल, सर्वेश आदि लोग पड़ोस में शिव शंकर से गाली गलौज कर रहे थे।

इस बीच दीन दयाल ने शिव शंकर पर धारदार हसिया से सर पर हमला कर दिया ।यह देख भाई अमरजीत, माता प्रेमा देवी बचाव के लिए मौके पर आ पहुंची। सभी हमलावरों ने भाई व मां पर भी जान लेवा हमला कर दिया। मां प्रेमा देवी के सीने पर 5 कई बार वार किए जिससे मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

वहीं अमरजीत के गले पर वार किया, जब अमरजीत ने बचाव में हांथ उठाया तो उंगली व गले में घाव हो गया और वो  गम्भीर रूप से घायल हो गए। देखते ही देखते होली का पर्व मातम में बदल गया जिससे गांव में सन्नाटा छा गया। घटना की सूचना मृतक प्रेमा देवी का बड़ा लड़का परसदा चौकी पर जाकर दी।

सूचना पर ही चौकी इंचार्ज धीरेन्द्र सिंह चौहान सहित थानाध्यक्ष प्रभात कुमार गुप्ता भारी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर कर पोस्टमॉर्टम हेतु जिले पर भेजा व शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल को तैनात कर दिया गया।

थानाध्यक्ष प्रभात कुमार गुप्ता ने बताया कि मृतका प्रेमा के पुत्र रंजीत की तहरीर पर पांच लोगों के नाम मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया जिसमें तीन अभियुक्त मुनेन्द्र, दीनदयाल, ऊदन को रात्रि में ही गिरफ्तार कर लिया गया था जिनको जेल भेजा जा रहा है।