फर्रुखाबाद: सरकारी स्कूल में हुई चोरी, चोरों ने लाखों के सामान पर हाथ किए साफ
उप्र के फर्रुखाबाद जनपद के सरकारी स्कूल में चोरों द्वारा लाखों के सामान पर हाथ साफ किए जाने की खबर सामने आ रही है। मामला कोतवाली कायमगंज के पितौरा प्राथमिक विद्यालय का है।
फर्रुखाबाद से वरुण दुबे की रिपोर्ट
फर्रुखाबाद/जनमत न्यूज़। उप्र के फर्रुखाबाद जनपद के सरकारी स्कूल में चोरों द्वारा लाखों के सामान पर हाथ साफ किए जाने की खबर सामने आ रही है। मामला कोतवाली कायमगंज के पितौरा प्राथमिक विद्यालय का है।
प्राप्त समाचार के अनुसार सरकारी प्राथमिक विद्यालय में अज्ञात चोरों ने रात में धावा बोल दिया। पीछे की खिड़की की जाली और दरवाजे के ताले तोड़कर चोर स्कूल के अंदर दाखिल हुए।
चोरों ने LED उपकरण, सिलाई मशीन व स्टैंड, प्रेशर कुकर, स्पोर्ट्स किट और TLM/शिक्षण सामग्री समेत काफी सामान चोरी किया। सुबह विद्यालय पहुंची रसोइया ने टूटे देखे दरवाजे।
रसोइया ने खुली अलमारियां और बिखरा सामान देखा तो प्रधानाध्यापिका को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और ग्राम प्रधान मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।



