जनप्रतिनिधि–अधिकारियों के संवाद के लिए ‘संवाद सेतु’ ऐप लॉन्च
सुनील कुमार की हरदोई से विशेष रिपोर्ट....
हरदोई (जनमत) :- यूपी के हरदोई में समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने बुधवार को हरदोई के विवेकानंद सभागार में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘संवाद सेतु’ ऐप की लॉन्चिंग की। इस अवसर पर सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा, मुख्य विकास अधिकारी, एडीएम (न्यायिक) प्रफुल्ल त्रिपाठी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों में नगर पालिका परिषद हरदोई के अध्यक्ष सुखसागर मिश्र ‘मधुर’, ब्लॉक प्रमुख भरखनी धीरेंद्र प्रताप सिंह ‘सेनानी’, शाहाबाद ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा समेत अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
वीओ--‘संवाद सेतु’ ऐप का मुख्य उद्देश्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच संवाद की कमी को दूर करना है। लंबे समय से यह शिकायत मिल रही थी कि कई अधिकारी जनप्रतिनिधियों के फोन नहीं उठाते या कॉल बैक नहीं करते, जिससे जनसमस्याओं के समाधान में देरी होती है। इस मुद्दे पर मंत्री असीम अरुण ने भी पूर्व में नाराजगी जताई थी। इसके बाद सतीश महाना के निर्देश पर संवाद व्यवस्था को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठाए गए, जिसके तहत ‘संवाद सेतु’ ऐप को लागू किया गया। गाजियाबाद कन्नौज और हरदोई से लांचिंग की गई।
वीओ--जिलाधिकारी अनुनय झा ने बताया कि अब यदि कोई अधिकारी जनप्रतिनिधि का फोन नहीं उठाता है तो संबंधित जनप्रतिनिधि ‘संवाद सेतु’ ऐप पर संदेश दर्ज कर सकता है। इसके बाद 10 मिनट के भीतर संवाद सेतु कमांड सेंटर सक्रिय होकर त्वरित प्रतिक्रिया देगा और संबंधित अधिकारी से बातचीत कराएगा।ऐप में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के अधिकृत नंबर जोड़े गए हैं,जिससे संचार व्यवस्था पारदर्शी और प्रभावी बनेगी।और फिर भी अगर कोई अधिकारी फोन नहीं उठाएगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।इसमें सांसद,विधायक, नगर पालिका ,नगर पंचायत के चेयरमैन,जिला पंचायत अध्यक्ष ,जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख,क्षेत्र पंचायत सदस्यों और ग्राम प्रधान के नंबर भी जोड़े गए हैं।।


