वडनगर से वाराणसी की ‘सेवा संकल्प यात्रा’ का प्रतापगढ़ में भव्य स्वागत, गूंजा ‘वंदे मातरम्’ का नारा

वडनगर से वाराणसी की ‘सेवा संकल्प यात्रा’ का उप्र के प्रतापगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

वडनगर से वाराणसी की ‘सेवा संकल्प यात्रा’ का प्रतापगढ़ में भव्य स्वागत, गूंजा ‘वंदे मातरम्’ का नारा
Published By- Diwaker Mishra

प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट

प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। वडनगर से वाराणसी की ‘सेवा संकल्प यात्रा’ का उप्र के प्रतापगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। यात्रियों के स्वागत के लिए लोहिया नगर तिराहा, बिहारगंज बाजार, चिलबिला चौराहा, प्रभावती पैलेस और महुली में कार्यक्रम आयोजित किए गए।

चिलबिला चौराहा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ यात्रियों का स्वागत किया। इस दौरान ‘वंदे मातरम्’ और ‘भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद’ के नारों से चिलबिला चौराहा गूंज उठा। कार्यकर्ताओं में कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अंशुमान सिंह, भाजपा नेता आशुतोष त्रिपाठी, क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य अशोक मिश्रा, वडनगर कार्यक्रम संयोजक प्रवीण देसाई,

दिव्य पाल सिंह सोलंकी और युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू वाल्मीकि समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने यात्रियों का फूल-मालाओं से स्वागत कर उनका अभिनंदन किया।

यात्रियों के लिए प्रतापगढ़ में नाश्ते और भोजन की व्यवस्था भी की गई। स्वागत कार्यक्रम के बाद यात्रियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। इसके बाद यात्रा का अगला पड़ाव वाराणसी रहा।