चंदौली: पति ने लोहे के रॉड से पीटकर की पत्नी की निर्मम हत्या, FIR दर्ज; आरोपी गिरफ्तार
उप्र के चंदौली जनपद सनसनीखेज वारदात होने की खबर है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। पूरा मामला सदर थाना क्षेत्र के बिछिया खुर्द का है।
चंदौली से उमेश सिंह की रिपोर्ट
चंदौली/जनमत न्यूज़। उप्र के चंदौली जनपद से सनसनीखेज वारदात होने की खबर है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। पूरा मामला सदर थाना क्षेत्र के बिछिया खुर्द का है।
मिली जानकारी के अनुसार सदर थाना क्षेत्र के बिछिया खुर्द में पति ने लोहे के रॉड से पीटकर अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। पति गौतम खरवार ने घर पर ही लोहे के रॉड से पीटकर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया।
बता दें कि 2020 में चकिया के वार्ड नंबर 07 निवासी सोनी की बिछिया खुर्द निवासी गौतम खरवार से शादी हुई थी। शादी के बाद से ही पति-पत्नी में अनबन थी।
इधर कुछ दिनों से मायका पक्ष बिटिया सोनी से बात करने को परेशान था। बात नहीं होने पर मायके के लोड सदर कोतवाली पहुंचकर बिटिया को ढूँढने के लिए गुहार लगाए।
पुलिस मौके पर पहुंची तो हत्या का राज खुला। पति गौतम खरवार ने घर पर ही लोहे के रॉड से पीटकर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया था और चार पहिया वाहन से लाश नौगढ़ के जंगलों में फेंक आया था।
मायके पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पति गौतम खरवार को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मृतका सोनी खरवार का शव खोजने और आगे जांच पड़ताल व विधिक कार्रवाई में जुटी है।


