प्रतापगढ़ में खाकी को कलंकित करने वाला दारोगा जाएगा जेल, एसपी ने दिए सख्त निर्देश
उप्र के प्रतापगढ़ जनपद में खाकी को कलंकित करने वाला दारोगा अब जेल जायेगा। प्रतापगढ़ एसपी दीपक भूकर ने दारोगा की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अफसरों को सख्त निर्देश दिए हैं।
प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट
प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ जनपद में खाकी को कलंकित करने वाला दारोगा अब जेल जायेगा। प्रतापगढ़ एसपी दीपक भूकर ने दारोगा की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अफसरों को सख्त निर्देश दिए हैं।
पीड़िता ने आज एसपी दीपक भूकर से अपनी व्यथा बताई। बताया जा रहा है कि दारोगा अर्जुन सिंह और उसका परिवार पीड़िता को धमकी दे रहा है।
बता दें कि जनपद के मांधाता थाने में तैनाती के दौरान अर्जुन सिंह पर शादी का झांसा देकर फरियादी महिला से दुष्कर्म का आरोप है। अर्जुन सिंह पीड़िता को बर्बाद कर देने की धमकी दे रहा है। अनहोनी से डरी पीड़िता ने एसपी से इंसाफ की गुहार लगाई है।
एसपी ने एफआईआर दर्ज करवा कर दरोगा अर्जुन सिंह को सस्पेंड कर दिया है और विभागीय जांच बिठा दी है। दारोगा अर्जुन सिंह फरार है। नगर कोतवाली इलाके के महिला थाने में एफआईआर दर्ज है।


