बांदा में 60 वर्षीय वृद्धा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पति ने जताई हत्या की आशंका

उप्र के बांदा जनपद में पैलानी थाना क्षेत्र के खपटिहा कला गांव के नया डेरा बस्ती में बीती रात को सुदामा पत्नी मातादीन निषाद उम्र 60 वर्ष घर पर अकेली थी।

बांदा में 60 वर्षीय वृद्धा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पति ने जताई हत्या की आशंका
Published By- Diwaker Mishra

बांदा से आशीष सागर दीक्षित की रिपोर्ट

बांदा/जनमत न्यूज़। उप्र के बांदा जनपद में पैलानी थाना क्षेत्र के खपटिहा कला गांव के नया डेरा बस्ती में बीती रात को सुदामा पत्नी मातादीन निषाद उम्र 60 वर्ष घर पर अकेली थी। सूने घर में देखकर अज्ञात हमलावरों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और फरार हो गए। 

घटना का खुलासा तब हुआ जब मोहल्ले की लड़की पूनम प्रतिदिन की तरह मातादीन के घर पर दूध लेने गई हुई थी। जब उसने सुबह करीब 10 बजे दरवाजा खटखटाया तो नहीं खोला।

पूनम ने बाउंड्री कूद कर देखा तो सुदामा चारपाई पर एक हाथ चारपाई  के नीचे व दोनों पैर चारपाई के नीचे लटक रहे थे। पूनम ने गर्दन को हिलाया तो गर्दन से खून निकल गया जिससे वह भयभीत हो गई और उसने मोहल्ले में सूचना दी।

घटना के समय उसके पति मातादीन मरवा हार के अपने खेत मे कतराई कर रहे थे। मातादीन जब घर पर आए तो पुलिस को सूचना दी।  मौके में पहुंचे पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। फारेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच कर साक्ष्य संकलित किया।

पति मातादीन ने बताया कि पत्नि व उनका बच्चा घर पर रहते थे। मेरे कोई संतान नहीं है। मैं अपने साले देवराज की लड़की संगीता के बच्चे गौरी शंकर को गोद लिए हुए था जिसकी परवरिश मैं करता था।

सोमवार के दिन बच्चा अपनी सगी मां संगीता के पास चला गया था। मृतक के नाम 13 बीघा जमीन और पति मातादीन के नाम 12 बीघा जमीन थी। मातादीन निषाद चंदवारा के इंटर कॉलेज में  चपरासी पद पर नियुक्त थे जो रिटायरमेंट होकर गांव पर किसानी व टेंट की दुकान का काम करते थे।

वह अपने रिंग पर गेहूं की कतराई के लिए सोमवार की सुबह चले गए थे। घर पर केवल पत्नी सुदामा थी। सुदामा के साथ हाथापाई भी हुई है जिसमें तीन-चार मीटर की दूरी पर कई जगह चूड़ियां टूटी पड़ी हुई है।

उसके मुंह और कान से खून भी निकला हुआ है और गले में काले निशान खरोच के व गला दबाने के निशान बने हुए हैं। जिससे हत्या की आशंका जताई गई है।

मृतक के पति मातादीन  निषाद ने पुलिस को दी हुई तहरीर में हत्या की आशंका जताई है पुलिस ने लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।