अयोध्या के श्री सीता राम संकट मोचन मंदिर पर राष्ट्र कल्याण सुंदर काण्ड पाठ का हुआ आयोजन

उप्र की रामनगरी अयोध्या में 17 मार्च से शहर से लेकर गांव तक राष्ट्र कल्याण सुंदरकांड पाठ का विशेष अभियान शुरू किया गया। इस अभियान की शुरुआत 17 मार्च को सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी से हुई।

अयोध्या के श्री सीता राम संकट मोचन मंदिर पर राष्ट्र कल्याण सुंदर काण्ड पाठ का हुआ आयोजन
Published By- Diwaker Mishra

अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट

अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र की रामनगरी अयोध्या में 17 मार्च से शहर से लेकर गांव तक राष्ट्र कल्याण सुंदरकांड पाठ का विशेष अभियान शुरू किया गया। इस अभियान की शुरुआत 17 मार्च को सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी से हुई।

इस आयोजन का नेतृत्व वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद जायसवाल कर रहे हैं। विनोद जायसवाल ने बताया की लगातार हर मंगलवार को राष्ट्र कल्याण सुंदर काण्ड पाठ का आयोजन किया जा रही।

उसी क्रम मे इस मंगलवार को भी जमथरा घाट स्थित श्री सीता राम संकटमोचन मंदिर यमस्थल पर भव्य राष्ट्र कल्याण सुंदर काण्ड पाठ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अयोध्या के साधु संत व श्रद्धालु शामिल हुये। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया।

भाजपा नेता विनोद जायसवाल ने बताया की इस राष्ट्र कल्याण सुंदर काण्ड पाठ के अभियान का उद्देश्य शहर से लेकर गांव-गांव के लोगों को सुंदरकांड पाठ से जोड़ना और विश्व मे शांति और देश के कल्याण के लिया किया जा रहा है।

ये राष्ट्र कल्याण सुंदर काण्ड का पाठ हरी इच्छा तक अनवरत चलता रहेगा। वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद जायसवाल ने सभी से इस राष्ट्र कल्याण सुंदर कांड पाठ में सम्मिलित होने की अपील किया।