बहराइच में मंदिर की जमीन पर कब्जा किए जाने का आरोप, अधिकारियों से लगाई न्याय की गुहार
उप्र के बहराइच जनपद में मंदिर और मंदिर की जमीन पर कब्जा किए जाने का आरोप बाबा मंगलदास ने लगाया है। बाबा मंगलदास ने बहराइच DM ऑफिस पहुंचकर अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।
बहराइच से रिजवान खान की रिपोर्ट
बहराइच/जनमत न्यूज़। उप्र के बहराइच जनपद में मंदिर और मंदिर की जमीन पर कब्जा किए जाने का आरोप बाबा मंगलदास ने लगाया है। बाबा मंगलदास ने बहराइच DM ऑफिस पहुंचकर अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।
प्राप्त समाचार के अनुसार जनपद के थाना दरगाह इलाके के सलारगंज स्थित शिवपार्वती मंदिर की जमीन पर कब्जा किए जाने का आरोप बाबा मंगलदास ने लगाया है। कब्जेदारो द्वारा मंदिर प्रांगण में गंदगी करने का भी आरोप लगाया है।
बाबा मंगलदास ने मंदिर और मंदिर की जमीन को कब्जा मुक्त किए जाने की मांग की है. बाबा ने खुद को मंदिर में कोर्ट द्वारा नियुक्त किए जाने की भी बात कही है।

Janmat News 
