औरैया: साइबर ठगी के शिकार लोगों को बड़ी राहत, पुलिस की सक्रियता से पीड़ितों के रुपये वापस
उप्र के औरैया जनपद में साइबर ठगी के शिकार लोगों को पुलिस ने बड़ी राहत दिलाई है। औरैया पुलिस की साइबर सेल की सक्रियता से ₹95,847 रुपये पीड़ितों के खातों में वापस आया है।
औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट
औरैया/जनमत न्यूज़। उप्र के औरैया जनपद में साइबर ठगी के शिकार लोगों को पुलिस ने बड़ी राहत दिलाई है। औरैया पुलिस की साइबर सेल की सक्रियता से ₹95,847 रुपये पीड़ितों के खातों में वापस आया है।
बता दें कि औरैया एसपी अभिषेक भारती के निर्देश पर साइबर ठगी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। साइबर क्राइम टीम ने तत्परता से कार्रवाई कर पीड़ितों के खातों में रकम वापस लौटाई है।
औरैया पुलिस की इस कार्यवाही से ठगी के मामलों में पीड़ितों को सीधा फायदा मिल रहा है। पुलिस की इस मुहिम से साइबर अपराधियों में हड़कंप मचा है। औरैया पुलिस ने लोगों से साइबर फ्रॉड के प्रति सतर्क रहने की अपील की है।

Janmat News 
