बुलंदशहर: लहूलुहान हालत में मिला ई-रिक्शा चालक, पुलिस ने पहुँचाया अस्पताल; जांच में जुटी

उप्र के बुलंदशहर जनपद में ई-रिक्शा चालक के लहूलुहान हालत में मिलने की खबर सामने आ रही है। ई-रिक्शा चालक का नाम कासिम बताया जा रहा है।

बुलंदशहर: लहूलुहान हालत में मिला ई-रिक्शा चालक, पुलिस ने पहुँचाया अस्पताल; जांच में जुटी
Published By- Diwaker Mishra

बुलंदशहर से सत्यवीर सिंह की रिपोर्ट

बुलंदशहर/जनमत न्यूज़। उप्र के बुलंदशहर जनपद में ई-रिक्शा चालक के लहूलुहान हालत में मिलने की खबर सामने आ रही है। ई-रिक्शा चालक का नाम कासिम बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक़ खुर्जा कोतवाली नगर क्षेत्र के मुड़ाखेड़ा रोड पर नहर पटरी के पास लहूलुहान हालत में ई-रिक्शा चालक कासिम मिला। डायल 112 पर प्राप्त सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची और घायल ई-रिक्शा चालक को अस्पताल पहुँचाया।

ई-रिक्शा चालक के शरीर पर धारदार हथियार से वार करने के निशान मिले हैं। मौके पर फोरेंसिक टीम बुलाई गई है और घटनास्थल से अहम सुराग लिए गए हैं। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है।